Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर जंगली सुअर ने किया हमला, अस्पताल में ईलाज जारी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर – जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गये ग्रामीण पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया जिससे ग्रामीण के जांघ में गंभीर चोट आई है और ग्रामीण को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र धवलपुर अंतर्गत ग्राम मोंहदा निवासी अघनु वल्द रघुराम कमार उम्र 25 वर्ष गुरूवार को गांव के नजदीक जलाऊ लकड़ी लेने के लिए गया था और जंगली सुअर ने ग्रामीण पर हमला कर दिया जंगली सुअर के हमले से ग्रामीण के पैर के जंघा में गंभीर चोट आई है जिन्हे मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया जा रहा है, उक्त जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी धवलपुर कामता मरकाम ने दिया है।