Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने बेन्दकुरा में डुबान क्षेत्र का किया निरीक्षण, किसानों से की मंथन

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व अभनपुर के विधायक धनेन्द्र साहू ने गरियाबंद के बेन्दकुरा में डुबान क्षेत्र का निरीक्षण कर किसानो से चर्चा किया ।

  • रामकृष्ण ध्रुव, मैनपुर

मिली जानकारी के अनुसार विधायक धनेन्द्र साहू गुरूवार को छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना को जन जन तक पहुंचाने और गरियाबंद के बेन्दकुरा में डुबान की समस्या को दूर करने के लिये तथा किसानो को सिंचाई योजना का लाभ दिलाने के लिये दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा किया साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित मिरी, मो. शफीक खान, अमृत पटेल, नीरज ठाकुर, गरियाबंद शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा, ललिता सिन्हा, प्रेम नेताम, वालेश नेताम, नंदनी त्रिपाठी, देवाशिष व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *