Recent Posts

October 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शादी का झांसा देकर दो माह तक शारिरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • बिलासपुर से प्रकाश झा

मस्तूरी मुख्यालय के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत को कुकुरदी केरा का मामला सामने आया है। पीडिता को आरोपी अजय केवट पिता बोनो केवट उम्र 22 वर्ष पता कुकुर्दीकेरा थाना पचपेड़ी का फरवरी माह से शादी का झांसा देकर लगातार दो माह तक शारिरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया।

घटना माह के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक, चकरभाठा, सुनील डेविड, द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का अभियान चलाकर कार्यवाही करने का दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था।

मुखबीर से आज सुबह को सूचना मिली की आरोपी अपने परिजन से मिलने गृह ग्राम कुकुर्दीकेरा आया है। थाना पचपेड़ी द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौका पर पहूंचकर आरोपी के निवास स्थल पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक नज़र इधर भी देखे...