Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई, सलिहा थाना की उत्कृष्ट कार्रवाई

  • गोलू कैवर्त, बलौदाबाजार

पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला बलौदाबाजार के द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर श्रीमति निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार व श्री संजय तिवारी एसडीओपी बिलाईगढ़ के निर्देशन पर थाना प्रभारी अरुण साहू के कुशल नेतृत्व में जुर्म जरायम पतासाजी हेतु पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम बानिखार के जंगल में सब स्टेशन के पीछे जुआ खेलने मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया.

थाना सलिहा के अप. क्र.54/2020 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपीयान(1) परमानंद नायक उम्र 35 वर्ष सा. सुखरी थाना राजदेवरी (2)टेकराम नायक 34 वर्ष सा. खैरा थाना सलिहा (3)कन्हैया लाल पटेल उम्र 44 वर्ष सा. गनियारी

थाना सलिहा (4)उदेराम बर्मन उम्र 25वर्ष सा. बानिखार थाना सलिहा (5)लेखराम साहू उम्र 45 वर्ष सा. सोनपुर थाना सलिहा जिला ब.बाजार के कब्जे से 52 पत्ती तास एवं 14500 /- रुपये नगद जप्त कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *