Recent Posts

March 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • ऑनलाइन बुकिंग पर ओटीपी आधारित रिफिल, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई

गरियाबंद। गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने जिले के सभी गैस वितरकों को आयल कंपनियों के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से अस्पतालों और छात्रावासों में गैस की कमी न हो, इसका ध्यान रखने को कहा गया है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि वितरक प्रतिदिन गैस की आवक और वितरण की लिखित जानकारी संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराएं। गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 25 दिन निर्धारित की गई है तथा केवल ऑनलाइन बुकिंग पर ओटीपी आधारित रिफिल वितरण किया जाएगा।

इसके साथ ही गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। उपभोक्ताओं को आवश्यक होने पर रिफिल प्राप्त करने संबंधी जानकारी गैस एजेंसियों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि समय-समय पर जारी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी संस्था द्वारा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।