Recent Posts

April 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के गरियाबंद जिला संयोजक बने तुलसी राठौर, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसी राठौर को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति के बाद समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़ खुशियां मनाईं। नवनियुक्त जिला संयोजक श्री राठौर ने कहा कि पार्टी द्वारा जो उन्हे जिम्मेदारी दिया गया है उसमें पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा। भाजपा सरकार के योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाया जायेगा।

ज्ञात हो कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर की अनुशंसा पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों, संभाग प्रभारियों और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी की है। इस सूची में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता तुलसी राठौर को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों तक सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।