Recent Posts

August 19, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को बिदाई दी गई

  • रायपुर से प्रकाश झा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को बिदाई दी गई। मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने श्री मण्डल को उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि श्री मण्डल के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के अनेक सोपान तय किए। कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के चुनौती भरे कार्य मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में संक्रमण की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में नियंत्रण में रही।

आपको बता दें कि आरपी मंडल इसी महीने 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। मुख्य सचिव के रिटायरमेंट के साथ ही अमिताभ जैन का या चीफ सिकरेट्री बनना तय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *