Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले के बाद मैनपुर में कांग्रेसियों ने जमकर फटाखे फोड़कर मिठाई बांटे और निकाली रैली

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। कांग्रेस नेता राहूल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम केस के मामले राहत दी है कोर्ट में फिलहाल सजा पर रोक लगा दी है। इसकी खबर लगते ही तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर फटाखे फोड खुशियां मनाई रैली निकालकर राहूल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस दौरान कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे।

जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि राहूल गांधी को हर तरह से परेशान करने की कोशिश की गई लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसका हम स्वागत करते है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, युवा कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष शाहिद मेमन, महिला कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष प्रियंका कपील, ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेेंदु यादव, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, हरिश्वर पटेल, गुंजेश कपील, तनवीर राजपुत, उमंग ठाकुर, मसूद खान, घनश्याम यादव, सान्तुराम यादव, दयाराम यादव, नीरा कपील, खेलन साहू, इम्तियाज मेमन, विरेन्द्र राजपुत, गजेन्द्र नेगी, दुलेन्द्र नेगी, गजेन्द्र यादव, नजीब बेग सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।