Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबद के नवनियुक्त कलेक्टर आकाश छिकारा ने संभाला पदभार

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर (आई.ए.एस) आकाश छिकारा ने आज शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि श्री छिकारा 2017 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी है। इससे पूर्व वे सीईओ जिला पंचायत रायपुर में पदस्थ थे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, अनुविभागीय अधिकारी (रा) गरियाबंद भूपेन्द्र साहू, राजिम सुश्री पूजा बंसल, देवभोग सुश्री अर्पिता पाठक, मैनपुर हितेश पिस्दा, डिप्टी कलेक्टर अनुपम आशीष टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. देवांगन और जिला कोषालय अधिकारी ब्रिजेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।