Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में मूलचंद शर्मा का चयन

3 मार्च से 8 मार्च तक भुवनेश्वर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में लेंगे भाग

बालोद,25 वी अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन भुवनेश्वर उड़ीसा में होगा जिसके लिए राज्य चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त कर डौण्डीलोहारा नगर के मूलचंद शर्मा ने कैरम खेल में अच्छा प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाया है मूलचंद शर्मा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन में 3 से 8 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे मूलचंद शर्मा इससे पहले भी बालीबाल व कैरम में स्वर्ण पदक व रजत पदक प्राप्त कर चुके है शर्मा के इस उपलब्धि पर व चयन होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र,उप प्रांताध्यक्ष रामकिशुन साहू संरक्षक एचबी शास्त्री,विनोद मिश्रा,पवन पिल्ले,दुर्ग अध्यक्ष प्रमोद यादव,राजनाँदगाँव अध्यक्ष मनीष साहू,बालोद अध्यक्ष श्यामलाल डड़सेना,कवर्धा अय्यूब खान सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *