Recent Posts

September 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश प्रतिबंधित

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • अवकाश के लिए गरियाबंद कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति

गरियाबंद। गरियाबंद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के तहत अधिकारी-कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशानुसार जिला स्तर पर तथा जिले के अंतर्गत समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाइयों, उपक्रमों के अमले के अवकाशों की स्वीकृति हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को आगामी आदेश तक अधिकृत किया गया है। कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्राप्त किए मुख्यालय से प्रस्थान नहीं कर सकेंगे।

एक नज़र इधर भी देखे...