Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नामांकन के अंतिम दिन अमित जोगी और ऋचा जोगी ने भरा नामांकन

  • प्रकाश झा की रिपोर्ट

मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन जनता कांग्रेस जोगी से प्रत्याशी और जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी और ऋचा जोगी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान अमित जोगी की माँ रेणु जोगी भी मौजूद रहीं.बता दें मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन है.

मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन दाखिल करने से पहले अमित जोगी कब्रिस्तान पहुंचे और पिता अजीत जोगी के कब्र में फूल चढ़ाने के बाद निर्वाचन कार्यालय के लिए रवाना हुए. इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है. बता दें कि कल बीजेपी प्रत्याशी गंभीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया था.

वहीं कुछ देर पहले ही छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जोगी परिवार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, हम किसी को चुनाव लड़ने से नहीं रोक रहे हैं। मरवाही आरक्षित सीट है। जो आदिवासी होगा, वही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि मरवाही कांग्रेस की परंपरागत सीट है और वहां से हमारी जीत पक्की है। मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को मरवाही रवाना होने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। दरअसल आज मरवाही उपचुनाव को लेकर अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी ने एक साथ नामांकन फार्म दाखिल किया. आगे स्क्रूटनी के बाद यह तय होगा कि मरवाही का जोगी कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *