Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सायकल चलाते समय गिरने से मासूम बच्चे के आंख में घुसा लोहे का राॅड

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर से पांच किलोमीटर दुर ग्राम जिडार में एक बडी घटना सामने आई है। ग्राम जिडार निवासी प्रिंस निर्मलकर पिता उग्रेसिंह निर्मलकर उम्र लगभग 10 वर्ष अपना सायकल चला रहा था। सायकल के चक्के फिसल जाने गिर गया जिससे मासूम बालक प्रिसं के बांया आंख में लोहे की राॅड घुस गई ।

तत्काल बालक को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गरियाबंद जिला अस्पताल रिफर किया गया। इस सबंध मे मैनपुर स्वास्थ्य के केन्द्र के डाॅ जोगी ने बताया कि मासूम बालक सायकल चलाते समय फिसलकर गिर जाने से उसके आंख में लोहे की राड घुस गई जिसे बेहतर ईलाज के लिए तत्काल गरियाबंद जिला अस्पताल रिफर किया गया है।