Recent Posts

October 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

निर्दोष आदिवासियों पर अवैध कटाई के मामले को लेकर कार्यवाही से भड़के आदिवासियों ने मैनपुर में निकाली जंगी रैली, वन विभाग का किया घेराव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • पुलिस बल की मौजूदगी में घंटा भर किया हल्ला बोल फिर धरना प्रदर्शन

मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज सोमवार को किसान संघर्ष समिति राजापड़ाव क्षेत्र के बैनर तले बड़ी संख्या में आदिवासियों ने मैनपुर पहुंचकर वन विभाग के द्वारा बेकसुर आदिवासियों के खिलाफ जंगल में अवैध कटाई मामला दर्ज करने को लेकर धरना प्रदर्शन किये और जंगी रैली निकालकर वन विभाग कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के बल वन विभाग मुख्य गेट में तैनात किये गये थे जहां रैली को रोक दिया गया तो रैली में शामिल लोगो ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और वन विभाग मुख्य गेट के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिये।

मैनपुर तहसीलदार वसीम सिद्दकी एवं वन विभाग के एसडीओ राजेन्द्र प्रसाद सोरी ने आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके समस्याओं को गंभीरता से सुना और ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा तथा मामले पर कार्यवाही नही किये जाने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दिया है।