Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सहायक अध्यापक के रिक्त 1384 पदों की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा

  • बिलासपुर, प्रकाश झा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित उच्च शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के रिक्त 1384 पदों की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 5 नवंबर से 8 नवंबर तय की गई है|

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा की समय सारणी पृथक से जारी की जाएगी| आपको बता दें कि पिछले साल जनवरी में राज्य सरकार ने 1384 पदों पर वैकेंसी निकाली थी|

उस वक्त जारी वैकेंसी में अंग्रेजी के 130 पद फिजिक्स के 116 पॉलिटिक्स साइंस 59 के हिंदी के 50 होम साइंस 9 वाणिज्य के 184 केमेस्ट्री 150 गणित के 99 अर्थशास्त्र के 61 इतिहास के 56 कंप्यूटर एप्लीकेशन के 20 पदों सहित कई अन्य विषय के लिए विज्ञापन जारी किया गया था|बात दे कि पूर्व के आदेशों को संशोधित करते हुए सचिव लोक सेवा आयोग ने नया आदेश जारी किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *