Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नेशनल हाईवे 130c में आज एक और बड़ी दुर्घटना, ट्रक ने बाइक को ठोका, दोनों गंभीर

  • गोलू वर्मा पिपरछेड़ीकला, गरियाबंद

गरियाबंद। सुबह 9:00 से 10:00 बजे के बीच उदंती नदी के आगे मोड़ जो की जुगाड़ पुलिस थाना से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है आज तड़के एक ट्रक और मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें गंभीर हालत पर दो बाइक सवार को जिला अस्पताल लाया गया वही स्थिति देखते हुए , उन्हें रायपुर रेफ़र किया गया।

नेशनल हाईवे 130c में आज एक और बड़ी दुर्घटना हुआ है। ज्ञात हो इसी लोकेशन में पहले भी कई एक्सीडेंट हुआ है और इस मोड़ को डेथ पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय लोगों की माने तो इस जगह आये दिन यात्री दुर्घटनाओं का शिकार होकर जान गवां रहे हैं।

जुगाड़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे की है। दो मोटरसाइकिल सवार नाम पूनम जाटवर / पिता प्रदीप जाटवर और दूसरा राघव दुबे / पिता दिलीप दुबे दोनों गरियाबंद निवासी बताये जा रहे हैैं। किसी काम के चलते देवभोग से गरियबन्द की ओर मोटरसाइकिल स्टार सिटी पर सवार होकर आ रहे थे। तभी उदन्ती मोड़ पर एक ट्रक से टक्कर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *