Recent Posts

March 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में फिर एक युवक ने लगाई फांसी, एक पखवाड़े के भीतर 6 युवकों ने की आत्महत्या

  • फांसी लगाकर आत्महत्या जैसे कदम उठाए जाने पर दहशत का माहौल
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । मैनपुर क्षेत्र में लगातार युवकों के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या जैसे भयानक कदम उठाए जाने से हड़कम्प के साथ दहशत देखने को मिल रही है। एक पखवाड़े के भीतर मैनपुर थाना क्षेत्र में 6 युवकों ने फांसी लगाकर अपना जीवन लीला सामाप्त कर लिया। आज रविवार सुबह मैनपुर के एक युवक के द्वारा फांसी लगाए जाने की खबर सामने आने से पूरे नगर व क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर जयंतीनगर निवासी परमेश्वर कश्यप पिता प्रेम कश्यप उम्र 23 वर्ष शनिवार रात को अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

इसकी जानकारी रात में ही घर के लोगों को लगने के बाद इसकी जानकारी मैनपुर पुलिस को दिया गया। आज रविवार सुबह युवक परमेश्वर कश्यप का शव का पोस्टमार्डम कर शव परिजनो को सौप दिया गया वहीं पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक परमेश्वर कश्यप ट्रेक्टर चालक था।

वही दूसरी ओर ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिछले एक पखवाड़े के भीतर 6 युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या जैेसे कदम उठाए हैं जो बेहद गंभीर और सोचने को मजबूर करता है। आत्महत्या करने वाले सभी युवा ही है और युवाओं के द्वारा इस तरह के कदम उठाना क्षेत्र में दहशत देखने को मिल रही है।