Recent Posts

October 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

एनएचएम में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 26 सितम्बर तक आवेदन

  • गोलू कैवर्त बलौदाबाजार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 24 से 26 सितंम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है।

सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि जिले में फिलहाल योजना के अंतर्गत ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के 6, ब्लॉक एकाउंट मैनेजर के 6 और ब्लॉक डेटा मैनेजर के 6 के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती की कार्यवाही केवल व्हाट्सएप्प वीडियो साक्षात्कार के जरिये होगा।

पात्रता, वेतन, आरक्षण और वर्गवार रिक्तियों की संख्या आदि की जानकारी जिला प्रशासन बलौदाबाजार की अधिकृत सरकारी वेबसाइट में विस्तृत रूप से उपलब्ध है। वेबसाइट का पता- डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन है। इच्छुक अभ्यर्थी को सीएमएचओ कार्यालय के ईमेल पते पर आवेदन भेजना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *