Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर उत्पादन गोवर्धन सिंन्हा का निधन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्पादन मैनपुर गोवर्धन सिंन्हा का आज शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। ज्ञात हो कि गोवर्धन सिंन्हा गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र मैनपुर उत्पादन में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

काफी मिलनसार और हंसमुख व्यवहार के थे। अचानक उनके निधन हो जाने पर वन विभाग के स्टाफ एवं क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत जांगड़ा के उपसरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भानु सिंह के वह पिता थे।