Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर हाईस्कूल मैदान में दिन में घुसा भालू, देखने लगी भीड़

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। मैनपुर नगर सहित ग्रामह रदीभाठा, नाहनबिरी, भाठीगढ, कोदोभाठ, गोपालपुर, भटगांव आसपास ग्रामों के ग्रामीण पिछले एक माह से जंगली भालू के आतंक से भयभीत है। किसी भी समय जंगली भालू गांव के भीतर घुस जाता है जिससे ग्रामीण अपने छोटे छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। रविवार को सुबह 10 बजे तहसील मुख्यालय मैनपुर हाईस्कूल मैदान शौचालय के बाजू में दिवाल के नजदीक भालू को आने जाने वाले लोगो ने देखा और हल्ला मचा दिया ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाते ही भालू को देखने भारी भीड़ लग गई। यहां भालू हाईस्कूल मैदान में ईधर उधर दौड रहा था।

लगभग एक घंटे बाद गेंट को खोलने पर भालू सामने दरवाजे से निकलकर शिक्षक कालोनी के पीछे से होते हुये खेत शीतला मंदिर के तरफ भागा, वन विभाग विश्राम गृह के नजदीक बरगद के पेड में दर्जनों मधुमक्खियों के छत्ते है और मधुमक्खिी शहद के लालच में यह भालू पहुंच रहा है। आज भी यह भालू वन विभाग के तरफ से निकलकर ईदगाह में घुस गया और ईदगाह से हाईस्कूल में जब घुसा तो इसे आसपास खेल रहे बच्चो ने देखा और हल्ला मचा दिया जिसके कारण भालू को देखने भींड लग गई।

वन विभाग सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार यह भालू को जंगल के तरफ खदेडने का प्रयास किया जा रहा है। भालू लगातार मैनपुर व आसपास के ग्रामो में पहुच रहा है अभी तक भालू ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन ग्रामीणों में अपने छोटे छोटे बच्चो की सुरक्षा को लेकर दहशत देखने को मिल रहा है,।