होली से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों को विष्णुदेव सरकार द्वारा बड़ी सौगात
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर में कृषि विभाग द्वारा 28 फरवरी को सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन
गरियाबंद। होली का त्यौहार इस बार प्रदेश के किसानों के लिए खुशहाली लेकर आ रही है। छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त देने का निर्णय लिया गया है जिससे किसानों में खुशी देखने को मिल रही है। कृषि विभाग मैनपुर द्वारा 28 फरवरी दिन शनिवार को सामुदायिक भवन मैनपुर में ब्लाॅक स्तरीय विशाल कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया गया है।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जी के ठाकुर ने बताया कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 मे राशि 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जित धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य से अंतर की राशि का भुगतान 28 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जिला बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड मे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही जिला एवं प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर राशि भुगतान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका सीधा प्रसारण किया जायेगा। कृषि अधिकारी श्री ठाकुर ने क्षेत्र के सभी किसानों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।
किसानों के लिए बड़ी सौगात – भाजपा मंडल मैनपुर अध्यक्ष संतोष यादव, महामंत्री दिनेश सचदेव, रामस्वरूप साहू, जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुहागा पाड़े ने कहा भाजपा सरकार अपने वायदे पूरा कर रही है। आज पूरे प्रदेश मे किसान खुश है होली त्यौहार के पहले विष्णुदेव सरकार 3100 रूपये प्रति क्विंटल दर से अंतर राशि एकमुस्त देने से किसानो मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। होली का त्यौहार मे खुशिया साथ आई है साथ ही इससे व्यवसाय भी बढ़ेगा होली से पहले आर्थिक सहायता मिलने से न केवल त्यौहार की खुशिया दुगुनी हुई है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबुती मिलेगी।
