Recent Posts

April 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मतदान से पहले मैनपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ताकि जनता निर्भीक होकर अपना मताधिकार का प्रयोग कर सके

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । महासमुंद लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए मैनपुर पुलिस एंव पुलिसबल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर पुरे मैनपुर नगर का भ्रमण किया ताकि जनता निर्भिक होकर अपना मताधिकार का प्रयोग कर सके।

मतदान के पूर्व पुलिस ने फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं होगी। साथ ही आम जन को यह विश्वास दिलाया है कि जनता बेखौफ निडर होकर मतदान करें। इस दौरान मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा ने क्षेत्र के सभी लोगों से बिना किसी भय एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही है।