Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भवानीपटना स्थित सदर चिकित्सालय ओड़िशा का श्रेष्ठ

Best of Bhawanipatna Hospital Odisha

केसिंगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी तमाम असुविधाओं के बावजूद भवानीपटना स्थित सदर चिकित्सालय को ओड़िशा के श्रेष्ठ चिकित्सालय के तौर पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से एनक्यूएएस द्वारा गत 22 से 24 जुलाई के बीच राष्ट्रीय स्तर पर कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार दुर्घटना, आपात चिकित्सा, शव-गृह, फार्मेसी, आईसीयू सहित बारह विभागों की समीक्षा के बाद सदर चिकित्सालय को अव्वल पाया गया।

Best of Bhawanipatna Hospital Odisha

उसी के आधार पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन के तौर पर सदर मुख्य चिकित्सालय को उक्त सम्मानजनक पुरस्कार हेतु मनोनित किया गया है। इसके अलावा ओड़िशा के ही गंजाम जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को पुरस्कार श्रेणी में रखा गया है। इस परिप्रेक्ष्य में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव मनोज झालानी द्वारा ओड़िशा प्रदेश स्वास्थ्य सचिव को औपचारिक तौर पर लिखित जानकारी प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *