Recent Posts

September 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 13 से 15 फरवरी तक

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर बिजली आफीस के पास विशाल शिवमंदिर का निर्माण किया गया है। इस शिवमंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। 13 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भव्य कलशयात्रा, 14 फरवरी शनिवार को शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा एवं 15 फरवरी महाशिवरात्रि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

नवनिर्मित शिवमंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है और इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।