Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भूपेश सरकार की बजट निराशा, धोखा और भ्रम का पुलिंदा : डमरूधर पुजारी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की बजट निराशाजनक

मैनपुर। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट से प्रदेश की जनता को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। यह बजट निराशा जनक है, धोखा कर्ज और बेरोजगारी का खाता है। श्री पुजारी ने आगे कहा कि इस बजट से प्रदेश की जनता को छला गया है। दो साल से रूके हुये बोनस का पैसा किसानो को मिलने का भरोसा था, उस पर सरकार द्वारा किसी प्रकार के उल्लेख नही किया गया है।

श्री पुजारी ने आगे कहा कि यह बजट प्रदेश की आम जनता और सर्वहारा वर्ग के लिए निराशजनक है। प्रदेश सरकार की ओर जनता को गुमराह कर मूल मुद्दों से छत्तीसगढ़ की जनता को ध्यान भटकाया जा रहा है। यह केवल एक लुभावना बजट पिछले साढे चार में सरकार ने कुछ नही किया युवाओं और किसान महिलाओं को जो उम्मीद थी उस पर सरकार ने पानी फेर दिया है।