Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिलासपुर विसर्जन के समय बड़ा हादसा, 1 की मौत

Bilaspur

गणेश विसर्जन के दौरान रेलवे क्षेत्र का युवक छठघाट में डूब गया। काफी देर तक नजर नहीं आया तो दोस्तों ने उसकी खोजबीन की। वह पानी के भीतर मिला। उसे बाहर निकालकर सिम्स ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। तोरवा एनी कॉलोनी निवासी शुभम चौहान पिता गजानंद चौहान 20वर्ष दसवीं तक पढ़ा लिखा था। एनी कॉलोनी के गणेशोत्सव में वह शामिल था। सोमवार की शाम कालोनी के युवक गणेश विसर्जन करने छठघाट आए थे। सभी गणेश की प्रतिमा लेकर पानी में उतरे। शुभम को तैरना नहीं आता था।

विसर्जन के दौरान वह डूब गया और अंधेरा व भीड़ होने के कारण किसी को पता नहीं चला। बाहर निकले तो शुभम गायब था। उसकी उसकी खोजबीन की गई। पानी में वह डूबा मिला। सिम्स से जानकारी मिलने पर सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शुभम छठघाट में नजदीक में ही डूब गया था। दोस्त उसे गहराई में ढूंढते रहे। इस कारण मिलने में देरी हुई। इसमें करीब आधा घंटा लगा। उसे बाहर निकालकर जेजे हॉस्पिटल ले गए। यहां से डॉक्टरों ने सिम्स भेज दिया। शुभम अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था। दो भाई-बहनों में अमर बड़ा भाई है। ज्योति नाम की उसकी बहन है।

प्रकाश झा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *