Recent Posts

March 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जुगाड थाना से बड़ी खबर… साहेबिनकछार ग्राम में युवक और युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की, दोनों का शव एक साथ मिलने से मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर – आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर वनांचल के गाँव साहेबिनकछार में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव से बाहर नाला के पास करीब एक किलोमीटर की दूरी पर युवक युवती की आत्महत्या के खबर सामने आया। इस घटना की खबर ग्रामीणों द्वारा जुगाड़ पुलिस को दिया गया सूचना मिलते ही तुरन्त थाना प्रभारी टीकाराम ध्रुव व टीम मौके पर रवाना हुई। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया दोनों शव के पास से ही जहर का डिस्पोजल गिलास पुलिस को मिला है। मामला जांच पड़ताल करने के बाद जुगाड़ पुलिस द्वारा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर भेजा गया पीएम रिपोर्ट में जहर सेवक की बात सामने आई है।

जुगाड थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मृतिका साहेबिनकछार गाँव के ही है। जांच व स्थानीय लोगों से पूछ ताछ पर प्रेम संगत का मामला सामने आ रहा है क्योंकि दोनों का शव एक साथ मिला है और एक ही स्थान पर मिला है।मृतक का नाम – परमेश्वर मरकाम उम्र 37 वर्ष। मृतिका – ललिता यादव पति स्व. देवीसिंह यादव उम्र 38 वर्ष बताया गया दोनों ही शादीशुदा थे। मृतका विधवा थी।

मिली जानकारी के अनुसार बीते रात दोनों घर से बाहर नदी किनारे जहर सेवक किया क्योंकि मृतक मृतिका के पास से पुलिस को डिस्पोजल गिलास बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *