Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर से बड़ी खबर… नक्सलियों ने उदंती अभ्यारण्य क्षेत्र में रेस्क्यू सेंटर गेट में किया तोड़फोड़ आगजनी लगाई बैनर

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर – गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र के उंदती अभ्यारण्य क्षेत्र से बडी खबर निकलकर आ रही है ज़हां उदंती अभ्यारण्य में वनभैसो के सरंक्षण और संवर्धन के लिए बनाये गये रेस्क्यूं सेंटर की झोपडी में नक्सलियों ने आग लगाकर गेट में तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी मिल रही है। साथ ही बैनर पोस्टर भी लगाये गये हैं।

घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखंनदन सिंह राठौर ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात के बताई जा रही है हालांकि कोई बडी नुकसान की जानकारी नही है, फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और जंगल में संर्चिग अभियान भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *