Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर से बड़ी खबर… रेंजर की कार नेशनल हाईवे में पलटी, रेंजर सहित पांच लोग घायल

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर -आज सोमवार को दोपहर में वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव की कार नेशनल हाईवे 130सी तौंरेगा और जुगाड के बीच अनियंत्रित होकर पलट जाने से रेंजर सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के बफर जोन इंदागाव वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्रबली ध्रुव अपने वन विभाग के वन अमले के साथ विभागीय बैठक में शामिल होने मैनपुर आ रहे थे। एक अन्य वाहन को साईड देते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा इस घटना में रेंजर सहित पांच लोग घायल बताऐ जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *