Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

उदंती अभ्यारण से बड़ी खबर, जब शिकारी तेन्दुआ खुद शिकार हो गया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र इदागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। हिसंक वन्य प्राणी तेन्दुआ जब दुसरे वन्य प्राणी के शिकार करते खुद शिकार हो गया। तेन्दुआ का शव वन विभाग को लगभग तीन से चार दिनों बाद पता चला है जो एक बड़ी सवाल है।

मिली जानकारी के अनुसार उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के बफर जोन ऐरिया वन परिक्षेत्र इदागांव के ईकोसेंटर के समीप कक्ष क्रमांक 1219 में एक वन्य प्राणी तेन्दुआ बीजा के पेड़ के दो बड़े बड़े शाखाओं के बीच में फंसे मृत हालत में मिला। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य वन्य प्राणी बंदर वगैराह के शिकार करते समय यह तेन्दुआ फंस गया और निकल नही पाया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी वन विभाग को लगने पर आज रविवार को विधिवत पोस्टमार्डम कर दंह संस्कार किया गया है।