Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अमित जोगी को को बड़ा झटका, छानबीन समिति ने अमित जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया

  • मरवाही से विनोद यादव

जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष और मरवाही विधानसभा उपचुनाव से प्रत्याशी अमित जोगी अब मरवाही से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। दरअसल, छानबीन समिति ने अमित जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही उनका नामांकन भी निरस्त कर दिया गया है। अमित जोगी के जाति प्रमाण पत्र निरस्त मामले में राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने सफाई दी है। समिति के मुताबिक 20-23 सितंबर को डाक के जरिए अमित जोगी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया।

  • समिति की मानें तो अमित जोगी ने इसे लेने से स्वीकार कर दिया जिसके बाद इस पर सुनवाई के बाद फैसला लिया गया।

राज्य स्तरीय समिति का तर्क है कि 23 अगस्त 2019 को हाई पावर कमेटी ने अजीत जोगी को कंवर नहीं माना था। बेटे की जाति पिता की जाति से अभी निर्धारित होती है। ऐसे में अमित जोगी को कंवर नहीं माना जा सकता।

अमित जोगी के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज होगी. राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने अमित जोगी पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं| छानबीन समिति की जाँच में ये बात सामने आई है कि अमित जोगी कंवर आदिवासी नहीं है. अमित जोगी ने कंवर आदिवासी का जाति प्रमाण पत्र धोखे से बनवाया है|आज अमित जोगी को बड़ा झटका लगा है|

अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है. राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने अमित जोगी के कास्ट सर्टिफिकेट को निरस्त कर दिया है|हालाँकि अभी मरवाही उप चुनाव के लिए अमित जोगी द्वारा भरे गए नामांकन को रद्द नहीं किया गया है| जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद अब देखना होगा कि अमित जोगी मरवाही उपचुनाव लड़ पाएंगे या नह|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *