Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बीजू युवा वाहिनी ने चलाया सड़क सुरक्षा रक्षक कार्यक्रम

Biju Yuva Vahini runs Road Safety Guard Program

कांटाबांजी। बीजू युवा वाहिनी ने जोन 1 के अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज खान तथा संयोजक दिलीप साहू के नेतृत्व में उड़ीसा सरकार के रक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में गाड़ी सवारों को नए मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। सभी तरह के कानूनी दस्तावेज साथ लेकर चलने का आग्रह किया गया।

Biju Yuva Vahini runs Road Safety Guard Program

साथ ही उन्हें गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान बाइक सवारों को चोकोलेट भी बांटी गई। इस संबंध में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी इस जागरूकता अभियान में बीजू युवा वाहिनी (तीन) के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, युवा वाहिनी दो के अध्यक्ष वराह वेंकट बाग, चार के अध्यक्ष  चित्रु बाग , जितेन नाग, टीटू बेहरा नीलू बाग, श्रवण बाग, हितेश बेहेरा, कृपा बाग, नेत्र नाग, नूतन नाग, मनोरंजन विभार भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *