Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव नें आंगनबाडी बच्चों को आयरन और विटामिन की दवा पिलाई

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • मैनपुर क्षेत्र के कई आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन

गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक धुव्र मैनपुर क्षेत्र के कई आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया और आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान विधायक जनक ध्रुव ने बच्चों को आयरन एंव विटामिन की दवा पिलाई, साथ ही आंगनबाडी केन्दो में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है। बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार का निरीक्षण किया क्षेत्र के लोगों ने विधायक जनक धुव्र को बताया कि मैनपुर और देवभोग क्षेत्र में कई आंगनबाडी केन्द्र बेहद दयनीय स्थिति में संचालित हो रहा है। भवन के अभाव में किराए के मकानों में संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विधायक को नया आंगनबाडी भवन निर्माण की मांग किया है। इस दौरान नाहनबिरी और भाठीगढ आंगनबाडी केन्द्र का विधायक ने निरीक्षण किया। इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खेदू नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण धुव्र, महामंत्री गेंदु यादव, रामसिंह नागेश, डोमार साहू,लोकनाथ साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे ।