Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

देव दशहरा में शामिल होने बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव दहीगांव पहुंचे

  • देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए किया कामना
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । ओड़िशा सीमा से लगे तेलनदी उस पार ग्राम दहीगांव में आयोजित देव दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका गाजेबाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान MLA जनक ध्रुव ने आज सोमवार को देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की। जय मां महानपुरेन देवी दशहरा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और ओड़िशा से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। गांव में मेला का आयोजन किया गया और रात में नाटक व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने कहा कि देव दशहरा पर्व हमारे संस्कृति के महत्वपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से जहां एक ओर हम देवी देवताओ की पूजा अर्चना करते हैं, वही क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इस मौके पर झाखर शंभुधर, गवाटिया दिनेश्वर, टुपचंद मांझी, भुवन सिंह मांझी, सरपंच तुलेश्वरी मांझी, जनपद सदस्य लोभानी निधि, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, देवभोग ब्लाॅक अध्यक्ष भुपेन्द्र मांझी, अरूण सोनवानी, अनामो बघेल, सोधर कश्यप, खमेन्द्र निधि, हुकमत, सुरेन्द्र, दिकसन, डोमेन्द्र मरकाम, खिरसिंधु नागेश, सुरज मांझी, डाकेश्वर बीसी, लोभानी बीसी, लक्ष्मीबाई सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित थे।