Recent Posts

October 24, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

विधानसभा में बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक धुव्र ने राजस्व ग्राम का मामला को प्रमुखता के साथ उठाया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । बिन्द्रानवागढ विधानसभा में बिन्द्रानवागढ MLA जनक ध्रुव ने राजस्व ग्राम के मामला को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि गरियाबंद जिले के ग्राम तवरबाहरा का मामला है।

ग्राम पंचायत नहरगांव के आश्रित ग्राम तवरबाहरा का नक्शा खसरा निकाला जा रहा है। राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद भी भुईया पोर्टल में आज भी किसानों को नक्शा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस दौरान MLA जनक धुव ने वन ग्राम से राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद भी मैनपुर विकासखण्ड के ताराझर, रक्शापथरा, मटाल, शुक्लाभाठा, मोतीपानी जैसे वन ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने के बावजूद लोगों को परेशानी हो रही है। इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया।