Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा सरकार ने दो वर्षों में चुनावी वादों को नहीं किया पूरा – रामकृष्ण ध्रुव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के सत्ता में आने के दो वर्ष पूर्ण हो चुके है लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव मे जनता से किये गये भ्रामक वादों को पूरा करने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही।

भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के नाम पर लाखों नौकरियां, किसानों के लिए मुफ्त बिजली, आदिवासी किसान कल्याण योजना तथा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़े बड़े वादे किये थे लेकिन आज दो वर्ष बाद भी ये वादे कागजो पर ही सिमटे हुए हैं जिससे प्रदेश की जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

भाजपा सरकार ने चुनाव के पूर्व छत्तीस वायदे किये थे जिसमें से आधे वायदे पूरा नहीं हुआ है। इसके विपरित लगातार भ्रष्ट्राचार के चलते आम जनता परेशान है। मंहगाई बढती जा रही है। बिजली बिल हाफ नहीं हुआ बल्कि दोगुना हो गया है। किसान परेशान है। युवा बेरोजगार परेशान है। यह भाजपा सरकार की पहचान बन गई है।