Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा सरकार बिजली किमतों में बढ़ोतरी वापस ले – गेंदु यादव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। ब्लाक कांग्रेस मैनपुर महामंत्री गेंदु यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा सरकार ने सोलर पेनल बनाने वाले अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया जिसका परिणाम इस माह हर घर में दुगुना बिजली बिल आया है जिसके चलते गृहस्थ जीवन में खर्च बढ़ गया है।

आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। जनता वैसे भी मंहगाई से परेशान है उस पर बिजली बिल हाफ योजना बंद करना कुठाराघात साबित हो रहा है। श्री यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए बिजली बिल हाफ योजना पुनः शुरू किया जाय।