Recent Posts

February 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा केवल एक चुनावी दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है – पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
  • वैचारिक अधिष्ठान के लिए प्रशिक्षण जरूरी – प्रेमप्रकाश पाण्डेय

गरियाबंद। गरियाबंद के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 27 फरवरी शुक्रवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ जिला कार्यशाला एवं योजना बैठक आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं राजकीय गीत के साथ हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा केवल एक चुनावी दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महाभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाए, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर एवं प्रवीण होते हैं और भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मठ, निष्ठावान एवं परिश्रमी होते हैं।

प्रशिक्षण में नवाचार की परिकल्पना – सागर मयानी

आईटी सेल के संभाग प्रभारी सागर मयानी ने कार्यशाला के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए नवाचार आधारित प्रशिक्षण का ढांचा को लेकर विस्तार से बताया। भाजपा कार्यकर्ता की आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि को निखारने के लिए कार्यक्रम शामिल है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य है कि कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो। कहा कि अच्छा वक्ता के लिए सबसे पहले श्रोता बनना पड़ेगा। कार्यकर्ता पार्टी का इतिहास, विचारधारा एवं रीतिदृनीति को जनदृजन तक पहुंचाए। इस दौरान कार्यशाला में पधारे वक्ताओं को लोकल उत्पाद खादी वस्त्र, आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला जिला पदाधिकारियों, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के सहयोग से संपन्न हुई, जिसमें मोर्चादृप्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।