Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ठेला लगाने से मना करने पर भाजपा नेता पर जानलेवा हमला आरोपी फ़रार

बिलासपुर से प्रकाश झा

राजधानी में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। चार युवको ने मिलकर पेट-पीठ सहित जांघ पर धारदार हथियार से कई वार कर घायल कर दिया है।

घटना के तुरंत बाद घायल को इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता संदीप जंघेल गंज पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत नहरपारा में होटल का संचालन करता है। बुधवार सुबह होटल के सामने ठेला लगाने की बात को लेकर बाबू जंघेल से उनका विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपित बाबू ने अपने साथियों के साथ मिलकर संदीप पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *