Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

BJP Leader और पूर्व महापौर शोभा सोनी का CORONA से एम्स में मौत

Thenewdunia.com

राजनांदगांव की पूर्व महापौर व नगर निगम की मौजूदा नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी की बुधवार को रायपुर एम्स में मौत हो गयी। 13 दिन पहले ही वो कोरोना से संक्रमित हूई थीं। शोभा राजनांदगांव की महापौर रहने के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं। इसके अलावा वे संगठन और सत्ता की विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाती रहीं। उनके मौत से भारतीय जनता पार्टी के अलावा छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में भी शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि करीब 14 दिन पहले शोभा सोनी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। सर्दी-बुखार आने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी, जिसके बाद उनका एंटीजेन टेस्ट कराया गया था, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया में इसे साझा करते हुए संपर्क में आए लोगों को खुद जांच की सलाह दी थी। 

शोभा के संक्रमित होने के बाद उन्हें सोमनी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां से बीते 26 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर में शिफ्ट किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *