Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में रजिस्टर ऑफिस की स्थापना की मांग को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर ने राजस्व मंत्री से किया मुलाकात 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ठाकुर ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से उनके राजधानी स्थित निवास पर मुलाकात कर जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया में केंद्र सरकार की ओर से डेवलप एन.जी.डी.आर.एस सिस्टम लागू करने पर छ.ग. सराकर के इस फैसले पर सरहना व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

गरियाबंद जिले में राजस्व प्रकरण संबंधित समस्याओं की जानकारी देते हुए मंत्री से विस्तृत चर्चा किया। श्री ठाकुर ने राजस्व मंत्री से मांग किया कि मैनपुर विकासखंड मुख्यालय में रजिस्टार ऑफिस की स्थापना किया जाए जिससे 74 ग्राम पंचायत के हजारों जनता कों सुविधा मिलेगा।

साथ ही देवभोग में तहसील भवन निर्माण विलंब के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मैनपुर देवभोग विकासखंड में पटवारीओ की कमी के साथ तहसील व एसडीएम कार्यालय में स्टाफ की कमी पर पोस्टिंग करने का आग्रह किया ।

 

जिस पर राजस्व मंत्री ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है