Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ओड़िशा में दिनदहाड़े बीजेपी नेता की पीट- पीटकर हत्या

  • यह मामला मयूरभांज जिले की है
  • इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है

भुवनेश्वर। सूचना मिल रही है कि रविवार को ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा के एक नेता की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला मयूरभांज जिले का है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस मामले में तीन लोगों को फिलहाल गिरफ्तार किया गया है।

कपटीपाड़ा पुलिस स्टेशन के आॅफिसर इंचार्ज संजय प्रधान ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह घटना नुआसाही इलाके की है। बालासोर जिले के भाजपा युवा मोर्चा के इंचार्ज रंजीत प्रधान के बारे में पुलिस ने बताया कि जब वो अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे तब ही मोटर साइकिल सवार 4 युवकों ने उनकी कार को रोका। इस दौरान 35 साल के रंजीत प्रधान की इन चारों लोगों से बहस हो गई।

अचानक इन लोगों ने रंजीत प्रधान की पिटाई शुरू कर दी. उन्हें बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इलाके में यह कोई पहली घटना है। इस तरह की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। मामला संगीन होने के कारण पुलिस तेजी से जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *