Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आखिरकार मंतूराम को भाजपा ने पार्टी से निकाला, विक्रम उसेंडी ने दिए आदेश

BJP removed Manturam from the party

रायपुर। मंगलवार शाम आखिरकार भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने मंतूराम पवार को पार्टी से निष्कासित कर ही दिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनेश ठोकने ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने मंतूराम पवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है।

BJP removed Manturam from the party

कुछ दिन पूर्व अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर आरोप लगाने के बाद मंतूराम पर कार्रवाई की गाज गिरने की आशंका बनी हुई थी। आज उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसकी चर्चा कई दिनों से प्रदेशभर में चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *