Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा युवा मोर्चा गरियाबंद जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश का प्रथम आगमन पर मैनपुर में जोरदार स्वागत

  • कहा- मोर्चा को मजबूती प्रदान करने जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । भाजपा युवा मोर्चा गरियाबंद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश के प्रथम आगमन पर आज मैनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। दोपहर 12 बजे बस स्टैंड मैनपुर से स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ता पदयात्रा के रूप में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मैनपुर पहुंचे, जहाँ स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सक्रियता से संपन्न कराने पर जोर दिया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश ने कहा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को गांव – गांव तक पहुंचाकर इसका लाभ अंतिम छोर के लोगो को दिलाना है। उन्होने कहा युवा मोर्चा को और अधिक मजबुत बनाने के लिए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जरूरत है ,सरकार द्वारा गांव गरीब किसान मजदुर युवा सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल के महामंत्री दिनेश सचदेव, अनुसूचित जनजाति वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री श्रीमती नंदनी नेताम,पूर्व मण्डल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, गोविंद राम नायक, किशोर यदु ,यमराज ओटी, लखन गिरी गोस्वामी, सुधीर ठाकुर, दाऊलाल ध्रुव, निमेष सिन्हा,रवींद्रनाथ सोनी मनोज निर्मलकर, हेमन्त साहू,वेणुधर प्रधान, दयाशंकर सोनी, सूरज गिरी गोस्वामी, राम जी मरकाम, दिनेश मिश्रा, नरेश सोनवानी, मनोज पटेल, सतन यादव, सौरभ राजपूत, यमन नायक, राज शिवा सोनी, गोपाल ठाकुर, अपूर्व त्रिवेदी, धनेंद्र वैष्णव,जितेंद्र साहू,युवा मोर्चा एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।