Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

देवभोग में 6 मार्च सोमवार को संपन्न होगा भाजपा का बूथ सशक्तिकरण प्रशिक्षण अशोक बजाज पहुंचेंगे 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विधानसभा बिन्द्रानवागढ़ का बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला आज देवभोग के भाजपा कार्यालय में 06 मार्च को आयोजित किया गया है उक्त जानकारी गोहरापदर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने दीं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन ने आने वाले 17 मार्च से 26 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण का कार्यक्रम निर्धारित किया है जिसे लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।यह एक दिवसीय कार्यशाला देवभोग के भाजपा कार्यालय में 06 मार्च सोमवार को दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी इस कार्यक्रम में भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ पुर्व प्रदेशाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज सभी कार्यकर्ताओं को आगामी बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए प्रशिक्षण देंगे.जिसमें विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित,क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी,पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी विशेष रुप से उपस्थिति रहेंगे इस कार्यशाला में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के 6 मंडलो के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यशाला में सम्मिलित होने की अपील की।