Recent Posts

October 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को दी बधाई

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा ने मंगलवार शाम पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह से उनके रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात की और राजनांदगांव से फिर से प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रोहरा ने उन्हें जिले के दोनों विधानसभा के ताजा स्थिति और चुनावी गतिविधियों की जानकारी भी दी। चुनाव को लेकर रोहरा ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को गरियाबंद आने का न्यौता भी दिया।