Recent Posts

March 18, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा 16 मार्च सोमवार को गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर धरना-प्रदर्शन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ती कीमत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा दिनांक 16 मार्च 2026 दिन सोमवार समय दोपहर 1:00 बजे धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री

गेंदु यादव ने बताया कि बढ़ती गैस सिलेंडर दाम व गैस सिलेंडर आपूर्ति की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।