Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का 22 अगस्त से मैनपुर में शुभारंभ

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे उन्मुक्त खेल मैदान भाठीगढ़ में किया जाना है।

उक्त जानकारी जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली खलको ने देते हुए सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।