Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्लाक स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार

Block Level Science Drama Award winners

बीरमित्रपुर । ब्लाक स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता कुमझरिया हाई स्कूल में संपन्न हुआ । इस प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । विद्यालय को लोकप्रिय बनाने के हेतु आयोजित इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार कचारू हाईस्कूल ,दूसरा पुरस्कार कुमझरिया सरकारी हाई स्कूल तथा तीसरा पुरस्कार बालिका उच्च विद्यालय ने अर्जित किया ।

Block Level Science Drama Award winners

पुरस्कार वितरण उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ श्री सदानंद प्रधान, एबीईओ  श्री मोहन कुमार तथा गुरूचरण स्वाई ने सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया । ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री प्रधान ने विज्ञान के महत्व को बताते हुए छात्र-छात्राओं से विज्ञान में रूचि लेने का आग्रह किया । अभिभावकों से लेकर बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *