Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

25 नवम्बर को मैनपुर में विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर – खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाना है। उक्त जानकारी युवा उत्सव के प्रभारी यशवंत बघेल ने देते हुए बताया कि विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 25 नवम्बर शुक्रवार को ग्राम जाड़ापदर में होगा।

इस आयोजन में मैनपुर विकासखण्ड के 15 से 35 एवं 35 उम्र के ऊपर के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे प्रतियोगिता में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, शास्त्री गायन, हिन्दी शैली, बासुरी वादन, हारमोनियम वादन, मृदंगम वादन, गिटार वादन, भारत नाट्यम, तत्कालिक भाषण, निबंध, चित्रकला, वाद विवाद, पंथी, सुआ, बस्तरिया, कर्मा, सरहुल, नाचा सम्मिलित है। प्रतियोगिता में पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ नृत्य का आयोजन होगा संबंधित सामाग्री प्रतिभागी को लाना होगा और 24 नवम्बर शाम तक पंजीयन करा सकते है।